अलीगढ़, सितम्बर 16 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू कलह में आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन काम पर गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नगला मानसिंह निवासी प्रियंका (24) पुत्री स्व.लालाराम परिवार में चार बहन भाइयों में सबसे बड़ी थी। बीते रविवार को किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। तभी उसने गैंहू में डालने वाली दवा का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में वह अचेत हो गई। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। आनन-फानन में परिजनों ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां से चिकित्सको ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.