बगहा, मई 16 -- बेतिया, एक संवाददाता। घड़ारी की जमीन के विवाद में गुरुवार शाम पट्टीदारों ने कुमारबाग थाना क्षेत्र के रानीपुर वार्ड-4 के प्रदीप बैठा के पुत्र रत्नेश कुमार (18) को चाकू से गोदकर दिया। खून से लथपथ रत्नेश को गांव के ही दो युवकों ने बाइक से जीएमसीएच में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गाल, होठ, कमर के नीचे चाकू के निशान थे। घटना की सूचना पर डीआईयू प्रभारी ज्वाला सिंह समेत कुमारबाग, मनुआपुल व गोपालपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तनाव को देखते हुए गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जीएमसीएच आए गांव के ही लड्डू कुमार ने बताया कि रत्नेश और हिमांशु के बीच धड़ारी की जमीन का विवाद पूर्व से है। गुरुवार शाम में गांव का ही सुमित पटेल रत्नेश को बुलाकर बबर राय चौक पर ले गया। यहां पहले सुमित ने उसके साथ मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.