बदायूं, मार्च 14 -- Lok Sabha Election 2024: यूपी के बदायूं से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को मैनपुरी में कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र और यूपी में सत्ता में आने के बाद भाजपा घमंड में चूर हो गई है। पूरे प्रदेश में सपा जीतेगी। इंडिया गठबंधन प्रदेश से भाजपा का सफाया करेगा। सैफई से मैनपुरी होकर बदायूं जाते समय कुछ देर के लिए मैनपुरी में रुके शिवपाल ने कहा कि बदायूं से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी का जो आदेश मिला है उसे आदेश का पालन करने के लिए वह बदायूं जा रहे हैं। वहां कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, जनसंपर्क करेंगे और बदायूं जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी सीटें जीतेगी। यूपी में कई सीटें ऐसी है जहां भाजपा को प्रत्याशी ढूंढने से भी मिल रहा। उन्होंने कहा कि...