नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार इतनी बखूबी निभाया कि उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ी। करोड़ों लोग उन्हें उनके किरदार के नाम से जानने लगे। फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। यह फिल्म अरशद वारसी के करियर की सबसे बड़ी हिट थी और उन्होंने खुद यह माना था कि इस फिल्म के बाद उनके अंदर घमंड आ गया था।जब अरशद में आ गया था घमंड अरशद वारसी के अंदर एक अलग सा एटिट्यूड आ गया था और उन्हें लगने लगा था कि अब तो उनका करियर बहुत आराम से गुजर जाएगा, लेकिन दिक्कत तब हुई जब उन्हें एक डार्क फेज से गुजरना पड़ा और तब उन्हें एक ऐसे सीनियर एक्टर की बात याद आई जो उन्हें उनकी सक्सेस के दिनों में कही गई थी। अरशद वारसी ने खुद यह बात एक इंटरव्यू के दौरान ...