नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते 2 अप्रैल को अमेरिका के 'मुक्ति दिवस' का ऐलान तो कर दिया, पर इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भूचाल ला दिया है। ट्रंप ने बुधवार को भारत समेत कई देशों पर जैसे को तैसा टैक्स लगाने की घोषणा की थी। वहीं चीन पर सख्ती बरतते हुए ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर अतिरिक्त 34 प्रतिशत टैक्स लगाने का ऐलान किया था। इसके जवाब में शुक्रवार को चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर भारी टैक्स लगाने की घोषणा की है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप ने कहा है कि चीन घबरा गया है और घबराहट में वह बहुत गलत कदम उठा रहा है। चीन ने शुक्रवार को अमेरिका से आयात होने वाले उत्पादों पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की। इसके जवाब में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "उन्होंने गलत कदम उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.