कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि गणना प्रपत्र जाने किए के दौरान जिन मतदाताओं को लगता है कि गलती से उनके नाम एएसडी श्रेणी में चले गए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। 11 दिसंबर तक की मतदाताओं की गणना व सत्यापन के बाद 16 दिसंबर को नये मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक यानि एक महीने का वक्त इस पर आपत्तियां व दावे करने के लिए दिया जाएगा। तब जिन्हें भी आपत्तियां या दावे करने करने हो, साक्ष्य के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन उन्हें पर्याप्त सुनवाई का अवसर देगा। छानबीन के बाद साक्ष्य के आधार पर उनके नाम फिर से सूची में जोड़ लिए जाएंगे। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। एसआईआर की हर घंटे खुद अपडेट ले...