कोडरमा, अप्रैल 4 -- मरकच्चो,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कोडरमा- गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कानिकेंद मोड़ से छह किमी दूर घने जंगलों और पहाड़ों के बीच में बसा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चंचालिनी धाम लोगों के आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां सालों भर श्रद्धालुओं का आना- जाना लगा रहता है। मनोरम वादियों व धने जंगलों के बीच पहाड़ों पर मां चंचला का निवास स्थान है। पहाड़ के चारों तरफ हरियाली और मनोरम दृश्य होने के कारण मां का मंदिर आकर्षक का केंद्र बना रहता है। खास कर दुर्गा पूजा के नवरात्रों के नौ दिनों तक श्रद्धालुओ की काफी भीड़ रहती है। श्रद्धालु अपने अपने मन्नतों के पूरा होने को लेकर माता रानी से हाथ जोड़ कर नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा में लीन रहते हैं। यहां पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपने कष्ट व थकान को भूलकर मां चंचालिनी के दर्शन के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.