महाराजगंज, दिसम्बर 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुबह जिले में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। सुबह होते ही सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे हाईवे से लेकर शहर की अंदरूनी गलियों तक वाहनों की रफ्तार थमी-थमी नजर आई। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ते दिखे। कई स्थानों पर यातायात की गति धीमी रहने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा। सुबह कोहरे के साथ ठंड की तीव्रता भी बढ़ी रही। मौसम के मिजाज के कारण अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। ठंड और कोहरे की दोहरी मार से सबसे अधिक परेशानी काम पर निकलने वाले मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और शा...