लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता कोहरे के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता शुक्रवार को शून्य पहुंच गई। नतीजतन कोहरे में विमान उतारने में मदद करने वाले अत्याधुनिक उपकरण भी बेबस नजर आए। लखनऊ से दिल्ली के बीच आने जाने वाली चार फ्लाइटें निरस्त कर दी गईं। दर्जन भर से अधिक फ्लाइटें लेट लतीफी का शिकार हुईं। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1720, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6488 निरस्त रही। इसी तरह लखनऊ से जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1821, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6489 भी निरस्त कर दी गई। दूसरी ओर लखनऊ आने वाले विमानों में गुरुवार को रियाद का विमान एक्सवाई 333 दो घंटे, बेंगलुरु की 6ई 6353 तीन घंटे, भुवनेश्वर की आईएक्स 2807 डेढ़ घंटे, दिल्ली की फ्लाइट 6ई 6243 सवा घंटे की देरी का शिकार हुईं। इसी तरह शुक्रवार को आने वाले में मुंबई की 6ई 5...