बुलंदशहर, दिसम्बर 26 -- जनपद में शुक्रवार को तड़के से मौसम ने अचानक करवट ली। घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते जनजीवन की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। कई इलाकों में हालात ऐसे रहे कि दृश्यता शून्य हो गई। वाहन चालकों को 10 कदम की दूरी तक भी कुछ नजर नहीं आया, जिससे सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। ठंड से लोगों की कपकपी छूटती रही। गलन से हाथ-पैर पूरी तरह सुन्न रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। कोहरे का असर शुक्रवार को सुबह के समय सबसे अधिक देखने को मिला। हाईवे, स्टेट हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। चालक फॉग लाइट जलाकर और एक-दूसरे के पीछे चलते दिखाई दिए। कहीं-कहीं धीमी रफ्तार के कारण जाम जैसी स्थिति बन गई। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छा...