गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण एनएच-27 पर खड़े एक ट्रेलर से सेब लदे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि असम के पटगन थाना क्षेत्र के वेस्ट पटगन गांव निवासी हरिमोहन राय का पुत्र व ट्रक चालक रवि राय दिल्ली से सेब की खेप लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। जैसे ही वह मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप एनएच-27 पर पहुंचा, घने कोहरे के कारण सड़क किनारे पहले से खड़े कंटेनर को देख न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.