बागपत, जनवरी 30 -- समूचा जिला गुरुवार को भी घने कोहरे की चादर से अटा रहा, जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली-शामली रेलमार्ग की ट्रेनें भी समय से देरी पर चली। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय कोहरा छा रहा है, तो दोपहर में तेज धूप निकल रही है। गुरुवार को इसी तरह का मौसम बना रहा। सुबह के समय आसमान में कोहरा छाया रहा, जिसके चलते ईपीई, दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-बागपत ओर बागपत-सोनीपत हाइवे समेत सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाए रखे। वहीं, घने कोहरे के चलते दिल्ली-शामली रेलमार्ग की कई ट्रेनें घण्टों की देरी से चली, जिसके चलते यात्रियों क...