लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- लखीमपुर। सोमवार सुबह के समय पूरा तराई का इलाका कोहरे की घनी चादर से ढक गया। शहर और हाईवे पर कोहरे का असर रहा। वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है। इसका असर हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है। सोमवार को एक्यूआई 168 के पार पहुंच गया।सोमवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता साफ न होने से वाहन रेंगते नजर आए। सुबह के समय हाईवे पर दृश्यता बहुत कम हो गई। सुबह करीब 9 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। सुबह नौ बजे के बाद धूप खिली तो सड़कों पर चहल पहल दिखी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही शीतलहर ने मौसम को सर्द बना दिया। लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...