गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में पिछले चार दिनों से कुदरत का दोहरा प्रहार जारी है। बुधवार सुबह शहर घने कोहरे की चपेट में रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। आलम यह था कि सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर महज 50 मीटर से भी कम रह गई, जिसके कारण द्वारका एक्सप्रेसवे, सोहना रोड और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। चालकों को दिन में भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर रेंगना पड़ा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों पर पड़ा। सार्वजनिक यातायात व्यवस्था चरमराने से रोडवेज की बसें और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरे का असर कुछ कम हुआ, लेकिन ठंडी हवाओं ने सिहरन बरकरार रखी। बुधवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.