बांका, जनवरी 1 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। इस बार लोगों को घने कोहरे एवं कड़ाके की ठंड के साथ नववर्ष के पहले दिन की शुरुआत करनी पड़ी। गुरुवार सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो पंजवारा एवं इसके आस-पास का इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखा।धुंध के कारण सौ मीटर की दूरी पर भी देखना मुश्किल था।घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।अपने वाहनों को हेडलाइट की रौशनी के सहारे चलानी पड़ी।हालांकि,10 बजते-बजते धूप निकल आई उसके बाद लोगों को राहत मिली।नए साल के आगाज के पहले दिन ही सुबह-सवेरे कड़ाके की ठंड ने लोगों का स्वागत किया।दिनभर बर्फीली पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी बढ़ गई है।शाम होते ही शीतलहर काफी बढ़ जाती है।घर से बाहर निकले लोग शाम ढलने से पूर्व ही अपने-अपने घरों में दुबक जाते है।शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.