फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- फतेहपुर। गलन भरी सर्दी से अब लोगों की दिनचर्या पर भी बुरा प्रभाव पड़ने लगा है। शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जिले में भीषण ठंड की वजह से जन-जीवन प्रभावित रहा। गलन और सर्द हवा के कारण लोग ठिठुरते हुए नजर आए। सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता शून्य रही। जिससे हाईवे में वाहनों के चक्के रेंगने को मजबूर हुए तो वहीं ट्रेनें भी अपनी निर्धारित समय से घंटों देरी से चली। सर्दी बढ़ने के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिक तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापतान लगातार गिरावट आएगी। अभी ठंड और बढ़ेगी। शनिवार की सुबह पिछले दो दिनों के मुकाबले कोहरे का असर और अधिक था। हालांकि वातावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.