बरेली, फरवरी 8 -- ‎बरेली, रविवार सुबह घने कोहरे के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन हो रहा है। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे शुरू होकर 12 बजे तक हुई। इसके लिए छात्रों की एंट्री एक घंटे पहले ही शुरू हो गई थी। पहली पाली में 8000 से अधिक परीक्षार्थी नामांकित हैं। द्वितीय पाली 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। इसमें भी तकरीबन 7500 परीक्षार्थी नामांकित हैं। पहली पाली में परीक्षा के लिए गेट पर ही सभी की तलाशी के बाद बायोमेट्रिक कराने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस फोर्स भी केंद्रों पर तैनात रहा। ‎

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...