देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया/गौरीबाजार, हिन्दुस्तान टीम। ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही कोहरे की धुंध भी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से कोहरा अधिक होने के कारण सड़कों पर वाहनों का रफ्तार धीमा हो गया है। वहीं चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में जिले के विभिन्न मार्गों पर सड़क किनारे खड़े बड़े वाहन दुघर्टना को दावत दे रहे हैं। सड़क के किनारे वाहनों के खड़े होने से वाहन चालकों को वाहन चलाना किसी चुनौती से कम साबित नहीं हो रहा है, चालक अपनी जान हथेली पर रखकर ही इन सड़कों पर वाहन चला रहे हैं। लेकिन विभाग सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहनों पर कार्रवाई करने में रूचि नहीं दिखा रहा है। जिले में घने कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है। शाम ढलते ही कोहरे की धुंध वाहनों की रफ्तार रोकना शुरू कर दे रही है। जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाना मुश्क...