संतकबीरनगर, जनवरी 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की सर्दी के बीच घने कोहरे से राह चलना मुश्किल हो गया है। देर रात से ही घने कोहरे की चादर आसमान में छाने की वजह से विजबिलटी घट कर 10 मीटर तक आ गई। ऐसे में वाहन चालकों को मुश्किलें बढ़ गई। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। धीमी गति के साथ तेज हार्न का सहरा लेकर हाइवे पर वाहन चलते रहे। सर्दी की वजह से लोग कांपते रहे। जिले में सर्दी का सितम अपने सबाब पर है। देर रात शुरू हुए कोहरे का असर गुरुवार की सुबह भी बना रहा। इसके साथ चल रही हवाओं ने गलन बढ़ा दी। जिससे हाथ व पैर सुन्न होने लगे। सुबह इसकी वजह से लोग कांपते हुए नजर आए। दिन में दस बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ तो वाहनों की रफ्तार तेज हुई। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। घना कोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.