सुल्तानपुर, फरवरी 1 -- दोस्तपुर, संवाददाता। रविवार की सुबह आठ बजे के करीब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर कार आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार में सवार तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह घटना माइल्ड स्टोन 161.4 पर दोस्तपुर कस्बे से लगे आंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा गांव के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद कार ट्रक में फंसकर करीब पचास मीटर से अधिक दूरी तक घसीटते चली गई थी। इस दौरान कार चलाने वाला अंदर ही फंस गया। हादसे में घायल विनय कुमार यादव (48) ने बताया कि वो गोरखपुर जिले के बेलगर थाने के रामपुर गोसाई गांव के निवासी है, हादसे के समय वह अपने बड़े भाई विजय कुमार यादव (50) पुत्र भगवान दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.