अररिया, जनवरी 12 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में ठंड का कहर जारी है। खासकर सुबह और शाम के वक्त मौसम में कनकनी अधिक रहने के कारण जिलेवासी परेशान हैं। जिले में स्थिति यह है कि दोपहर के वक्त धूप निकलने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। ठंड के आगे धूप भी फीकी पड़ रही है। सोमवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह के वक्त ठंड से लोगों का हाल बहाल रहा। इसके बाद धूप निकलने के बाद लोग जगह-जगह धूप सेंकते नजर आए। कोई अपने आवासीय परिसर में तो कोई छत के ऊपर धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं कई जगहों पर सरकारी कार्यालय परिसर में भी लोग धूप सेकते नजर आए। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान का पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रही। मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। प...