भागलपुर, दिसम्बर 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दस दिन बाद एक बार फिर रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया। बीती रात हल्के से मध्यम कोहरे में घिरी रही वहीं गुरुवार की सुबह घने कोहरे की चादर लपेटे आई। रात व सुबह की कनकनी ने जहां लोगों को परेशान किया वहीं सुबह साढ़े आठ बजे के बाद सूरज की चमक बढ़ते ही कोहरा छंट गया। वहीं दिन का मौसम शुष्क बनता गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अगले तीन से चार दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 1.6 डिसे लुढ़का रात का पारा तो डेढ़ डिसे उछल गया दिन का पारा बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस उछल गया तो वहीं रात का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि साम...