बुलंदशहर, जनवरी 6 -- बुलंदशहर। ज़िले में मंगलवार तड़के से घने कोहरे की चादर छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कोहरे के चलते हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ और वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। ठंड और गलन के बढ़ते असर से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्द हवाओं के चलते हाथ-पैर सुन्न होने लगे, वहीं ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। बाजारों, चौराहों और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह अलाव जलाए गए। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय कोहरे का असर बना रहेगा। तापमान में गिरावट के चलते ठंड और बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.