संभल, जनवरी 31 -- संभल, संवाददाता। जनपद में शनिवार की भोर से ही घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि कई स्थानों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए और दुर्घटना की आशंका बनी रही। हालात यह रहे कि दिन चढ़ने के बाद भी वाहन चालकों को लाइट और फॉग लैंप जलाकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे के साथ बढ़ी ठंड और गलन ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। खेतों में काम करने वाले किसान भी कोहरे और सर्दी के चलते खेतों की ओर जाने से बचे, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हुआ। मौसम में आए इस बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस संबंधी शिकायतों के मरीजों की संख्या अस्पतालों में लगातार बढ़ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.