मेरठ, दिसम्बर 18 -- हवा की धीमी रफ्तार के बीच मेरठ सहित वेस्ट यूपी को बेहद घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। बुधवार को सुबह के वक्त देर तक कोहरा छाया रहा। दिन में धूप हल्की रही। मौसम के इस मिजाज से बुधवार दिसंबर में अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ। आज से 22 दिसंबर तक पूरे वेस्ट यूपी में शीतलहर और घने कोहरा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में अगले 72 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज वेस्ट यूपी में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 20.9 एवं 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। मंगलवार के सापेक्ष रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन दिन में तापमन 3.7 डिग्री सेल्सियस फिसल गया। बावजूद इसके दिन-रात दोनों के तापमान सामान्य से 0.2 एव...