संतकबीरनगर, जनवरी 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता घटकर 25 मीटर के नीचे आ गई। लगातार चल रही बर्फीली हवाएं कहर बरपा रहीं हैं। गलन भरी ठंड से कंपकंपी छूट रही थी। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। शुक्रवार की देर रात से घना कोहरा शुरू हो गया। शनिवार को सुबह घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी के साथ हुई। सुबह के समय आसमान में घना कोहरा छाया था। दृश्यता घटकर 25 मीटर तक आ गई। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। दिन चढ़ा तो लगभग दस बजे कोहरा हल्का हुआ पर खत्म नहीं हुआ। कोहरे के साथ ही बदली भी छाई रही। सूरज न निकलने से लोग कांपते रहे। इस दौरान सर्द हवाएं बूढ़े और बच्चों को परेशान कर रही हैं। बेजुबानों के लिए यह सर्दी काल बनती जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.