उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। मौसम के अचानक करवट लेने से शनिवार को जिले में ठंड ने अपना तीखा असर दिखाया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घने कोहरे की चादर छा गई, जिसने जनजीवन को जकड़ कर रखा। सर्द हवाओं और गिरते तापमान के कारण लोग ठिठुरने पर मजबूर रहे, वहीं कम दृश्यता के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक ही पहुंच सका। लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर धूप न निकलने से सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कमजोर बनी हुई है। घने कोहरे का सीधा असर रेल और सड़क यातायात पर भी देखने को मिला। सुबह के समय कई ट्रेनें धीमी गति से चलीं और कुछ अपने निर्धारित समय से देर से स्टेशन पहुंचीं, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.