अररिया, जनवरी 10 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर की चुभन ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई, जिसमें गलन इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। शुक्रवार को फारबिसगंज का न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह-सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर का असर दिनभर बना रहा। अधिकतम तापमान महज 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे है। ठंड की वजह से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी हुई। बाजारों में भी सुबह के समय रौनक कम दिखाई दी। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ...