सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। अहले सुबह से ही पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता काफी कम हो जाने के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। खासकर राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह करीब दस बजे के बाद जाकर कोहरा छंटा, तब लोगों को कुछ राहत मिली। कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों और ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा छंटने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। इससे ठंड का अहसास कम नहीं हो सका। तापमान में गिरावट से ठंड से परेशानी : मौसम में आए बदलाव के साथ ही छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.