आगरा, दिसम्बर 30 -- यूपी के आगरा पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच जब सड़क पर चलते एक गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया, तब यूपी-112 पुलिस फरिश्ता बनकर मदद को पहुंची और दिव्यांग युवक को पेट्रोल उपलब्ध कराया। मदद मिलने पर युवक और उसकी बहन ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार आईपीएस के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा की यूपी-112 पुलिस लगातार नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान कर रही है। इसी क्रम में 28 दिसंबर की रात यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक युवक अपनी बहन के साथ आगरा से फिरोजाबाद जा रहा था। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में उसकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया। सुनसान इलाका, घना कोहरा और अत्यधिक ठंड के चलते दोनों काफी परेशान हो गए। युवक ने यूपी-112 पर कॉल कर मदद मांगी और खुद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.