गुड़गांव, जनवरी 10 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने मिलेनियम सिटी की रफ्तार थाम दी है। शनिवार सुबह पूरा शहर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) गिरकर 50 मीटर से भी कम रह गई। इससे एक्सप्रेसवे से लेकर शहर के अंदर की सड़कों तक वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में ठंड की प्रकृति में बदलाव आया है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के 4.9 डिग्री के मुकाबले थोड़ा अधिक है। हालांकि, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां अधिकतम पारा 18.4 डिग्री था, वहीं शनिवार को यह गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। इस मामूली गिरावट और बर्फीली हवाओं ने दिन में भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। धूप भी रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.