फिरोजाबाद, दिसम्बर 22 -- कांच नगरी में घने कोहरे के बीच गलन भरी सर्दी लोगों को सताती रही। घने कोहरा ने वाहन चालकों को परेशान कर दिया। सुबह से दोपहर तक वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते वाहन चालकों को अनेक तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमती रही। वहीं दूसरी ओर सुबह अपनी ड्यूटी पर निकले कामकाजी लोगों को भी अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। सोमवार की सुबह से ही घना कोहरा छा गया। जिसकी वजह से वातावरण में दृश्यता काफी कम हो गई। दोपहर तक तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरा के चलते हाईवे सहित विभिन्न सड़कों पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थमती रही। वाहन चालक दुर्घटना से बचने के लिए दिन में भी अपने वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते रहे। दोपहर बाद धूप निकलने पर कोहरा धीरे-धीरे कम होता गया। तब कहीं जाकर वाहन चालकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.