बरेली, जनवरी 6 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता कोहरे की घने चादर ने मंगलवार को परिवहन सेवाओं के लिये प्रभावित कर दिया। ट्रेनें, बसें और बेंगलूरु फ्लाइट भी प्रभावित हो गई। फ्लाइट को लेकर दोपहर तक यात्री असमंजस में रहे। वहीं ट्रेनों ने यात्रियों को पांच-पांच घंटा तक इंतजार कराया। बसें भी कई-कई घंटा तक देरी से पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रेलवे के अनुसार, मंगलवार को इतना घना कोहरा था, जिससे रेलवे स्टेशन का होम सिग्नल दिखना मुश्किल था। कोहरा के चलते ट्रेनों की रफ्तार आधी रह गई। पांच-पांच घंटा तक ट्रेनों ने इंतजार कराया। 20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4.50 घंटा, 12203 अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 1.50 घंटा, 22545 देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस एक घंटा, 12369 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटा, 19602 उदयपुर एक्सप्रेस 2.15 घंटा लेट थी। वहीं बेंगलूर...