मुंगेर, मार्च 20 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में ब्रह्मस्थान गांव से लेकर महेशपुर कल्याणटोला तक एनएच 80 के दोनों किनारे नाला का निर्माण नहीं कराए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घनी आबादी वाले इस इलाके में नाला नहीं बनाए जाने से बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी होगी। नाला की जगह को गंगा के बालू से भरा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि एनएच 80 के चौड़ीकरण के डीपीआर में घनी आबादी वाले गांव को दर्शाया नहीं गया है। तीन किलोमीटर तक नाला का निर्माण नहीं: एनएच 80 के दोनों किनारे नाला का निर्माण कलारामपुर तक किया गया है। लेकिन नाथ टोला, महेशपुर, कल्याण टोला से लेकर ब्रह्मस्थान गांव तक नाला का निर्माण नहीं किया गया है। करीब तीन किलोमीटर तक सड़क के किनारे नाला का निर्माण नहीं किया गया है। इन जगहों पर सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.