देवरिया, मई 1 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। घनी आबादी में दरवाजे पर खड़ी एक बाइक चोर ने चुरा लिया। बाइक चुराते चोर की करतूत पड़ोसी के सीसीटीवी में कैद हो गई। बाइक मलिक ने थाने पर बाइक चोरी का तहरीर दिया है। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर रामेश्वर वार्ड निवासी सुशील यादव नगर पंचायत में संविदा कर्मी है। उनके मकान शिव मंदिर पोखरी के पास है। घर के चारों ओर घनी आबादी है। बुधवार की रात वह दरवाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चले गए। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक लंबे बालों वाला एक युवक बाइक लेकर आराम से पैदल ही निकल रहा है। हिंदुस्तान बाइक चुराते वीडियो के सत्यता का प्रमाणित नहीं करता है। चोर आराम से पैदल डगराते हुए बाइक लेकर चला जाता है। सुबह 5:15 बजे सुशील को बाइक के चोरी होने की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल पीआरबी पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.