बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- जनपद में शुक्रवार को तड़के घने कोहरे ने दस्तक दी। कोहरे के चलते दृश्यता शून्य होने से सड़कों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालक एक-दूसरे वाहन के पीछे लाइट जलाकर चलने को मजबूर दिखे। कई स्थानों पर यातायात धीमा रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। गलन इतनी तेज रही कि लोगों के हाथ-पैरों की उंगलियां सुन्न हो गईं। जरूरी काम से निकले लोग कपकपाते दिखे। न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। कोहरा और ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड से लोगों की कपकपी छूट रही है। गलन के चलते हाथ-पैर सुन्न होने के कारण लोगों को कामकाज करने में परेशानी हो रही है। अब शुक्रवार को फिर कोहरे की चादर से जनपद ढका रहा। तड़के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.