भदोही, दिसम्बर 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड खूब सितम ढ़ा रहा है। घना कोहरा संग चली सर्द हवा से गलन इतना बढ़ गया कि तापमान रात्रि में आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कालीन नगरी में बुधवार की सुबह 11 बजे तक वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। सूर्यदेव सुबह 11 बजे तक दर्शन नहीं दे पाए थे। घना कोहरा और ठंड से बाइक सवारों का हाथ-पैर गलन से कठुआता रहा। ठंड से बचाव को सुबह-शाम अलाव सहारा बना रहा। मौसम विभाग के सर्वेश कुमार ने बताया कि पश्िचिम हवा के कारण आगामी दिनों में तापमान में काफी गिरावट आएगा। हल्का धूप होने का आंशिक आसार है। अधिकतम तापमान 16 तो न्यूनतम आठ डिग्री तक पहुंच गया। दिन की सापेक्ष आद्रता 70 तो रात के सापेक्ष आद्रता 100 प्रतिशत रहेगी। पक्षुआ हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है। सुबह नौकरी पर जाने वालों को ...