भदोही, दिसम्बर 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड का सितम अब बढ़ने लगा है। कालीन नगरी में रविवार को ठंड सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा। सुबह आठ बजे तक दस मीटर के लोग भी सप्ष्ट नहीं दिखाई दे रहे थे। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। घना कोहरा और ठंड के चलते रविवार को स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चे सुबह देरी तक बिस्तर में दुबके रहे। रात्रि में सर्द हवा चलने से तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। तापमान में आ रहा गिरावट वृद्धों का रक्त गाढ़ा करने लगा है। ऐसे में समय से उपचार नहीं हुआ तो बुजुर्गों की मौत तक हो सकती है। हाड़कंपा देने वाली ठंड में शीत से बचाव का बेहतर इंतजाम होना जरुरी है। खून गाढ़ा होने से वृद्धों में हैमोग्लोबिन में भी वृद्धि होता है। कंपकंपी बढ़ा देने वाली ठंड से हर तबका परेशान है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.