मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- कड़ाके की सर्दी और कोहरे के कोहराम ने मैनपुरी का पारा और गिरा दिया है। शनिवार को जनपद का पारा न्यूनतम छह डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरा इस कदर था कि सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए। सड़कों पर कोहरा ही कोहरा नजर आया। शून्य दृश्यता के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। मैनपुरी से बरनाहल की दूरी 27 किमी है। इस दूरी को तय करने में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग रहा है। सर्दी के चलते अब लोग गली मोहल्लों में भी नहीं निकल रहे। शुक्रवार की देर रात घनघोर कोहरे की चादर ने जिले को अपने आगोश में ले लिया। रात नौ बजे शून्य दृश्यता छा गई। जिसके चलते प्रमुख मार्गों और हाइवे पर वाहन जगह-जगह खड़े नजर आए। हालांकि सरकार ने हाइवे पर रात के समय वाहन खड़े न करने के निर्देश दिए हैं। मगर कुरावली से लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.