गया, अक्टूबर 10 -- थाना क्षेत्र के घटेरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता की मौत हो गई। साक्षी देवी (22) रजनीश कुमार की पत्नी थी। मायका औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत बार बहेता गांव में है। मृतका की मां मधु देवी ने बेटी की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी बेटी साक्षी की शादी घटेरा गांव के प्रमोद सिंह के पुत्र से हुई थी। उसकी दो वर्ष की बच्ची भी है। साक्षी की मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए ही उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मृतका के ससुर प्रमोद सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि साक्षी को मिर्गी (फरका) की बीमारी थी और शुक्रवार की सुबह चार बजे उसे दौरा पड़ा। इलाज के लिए...