बदायूं, अक्टूबर 8 -- नगर में भाजपा द्वारा जीएसटी महोत्सव का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा घटाई गई जीएसटी दरों के बारे में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, विधायक हरीश शाक्य और पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल द्वारा जनता और व्यापारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीबों को फ्री राशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर जैसे उपहार देने का काम किया है। जिसका सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में गरीबी उन्मूलन की योजनाओं का बंदर बांट हो जाता था। उन्होंने कहा कि हर भारतीयों को स्वदेशी सामान खरीदना चाहिए। जिससे हमारे देश का पैसा देश में ही रहेगा और देश भी मजबूत होगा। विधायक हरीश शाक्य ने भी व्यापारियों को जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.