नोएडा, फरवरी 6 -- रबूपुरा, संवाददाता। गांव चांदपुर शाहपुर के प्राथमिक स्कूल की इमारत के निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शिकायत पर पहुंचे जेई ने कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर धमकी देने का आरोप लगाया है। चांदपुर-शाहपुर में यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा प्राथमिक विद्यालय की इमारत का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है संबंधित ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने उसी सामग्री के इस्तेमाल पर जोर देते हुए उन्हें धमकी दी। लोगों ने निर्माण कार्य का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और प्राधिकरण से शिकायत की। शुक्रवार को प्राधिकरण के ज...