लातेहार, फरवरी 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में लघु सिंचाई विभाग से टेंडर द्वारा घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच के बाद लोग कार्रवाई की उम्मीद लगाये हुए हैं। लोग कार्रवाई के इंतजार में दिख रहे हैं। बता दे कि बाजार में पीसीसी सड़क निर्माण की जब जांच करने लातेहार एसडीएम आये थे तो लोगो ने घटिया सड़क निर्माण होने की शिकायत उनसे की थी। कई लोगो ने बताया कि दुकान के सामने सड़क को झाड़ू से साफ करने पर पीसीसी सड़क के ऊपर से सीमेंट का काफी डस्ट उड़ रहा है। इससे लोग काफी परेशान हैं। घटिया निर्माण के कारण अभी ही पीसीसी सड़क के ऊपर छरी नजर आने लगा है। क्यो कि सड़क के ऊपर का सीमेंट उड़ने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...