रामगढ़, मार्च 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर लादी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को पथ निर्माण का विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पथ निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इसमें घटिया सामाग्री का इस्तेमाल हो रहा है, इसलिए निर्माण के तुरंत बाद पथ में दरार पड़ गई है और सीमेंट, बालू और स्टोन चिप्स निकलने लगा है। विरोध कररहे ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले उन्होंने संबंधित विभाग से शिकायत की थी। इस पर कनीय अभियंता मिथिलेश कुमार जांच के लिए आए थे। उन्होंने खुद भी इसे घटिया निर्माण की संज्ञा देते हुए कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कनीय अभियंता के जांच के बाद संवेदक की धांधली और बढ़ गई। इसलिए बाध्य होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों बाद उनके गांव के जर्जर सड़क का निर्माण हो रहा है। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.