लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- फरधान। घटना के 23 दिन बीत जाने के बाद भी जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। 14 फरवरी को जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट पुलिस ने पंजीकृत की थी। गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित उच्चाधिकारियों के चक्कर लगाने को विवश हो रहा है। जबकि पुलिस का दावा है कि आरोपी घर पर नहीं मिलते हैं। उधर पीड़ित का आरोप है कि पुलिस नामजद लोगों को बचाने में लगी है इस लिए किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। 14 फरवरी को थाना क्षेत्र के परसेहरा बुजुर्ग गांव निवासी शमीउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला कर घायल करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से उसपर हमला किया था जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के 23 दिन बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.