चतरा, दिसम्बर 30 -- कुन्दा प्रतिनिधि रविवार रात्रि में उग्रवादियों के द्वारा हुई गोलीबारी की घटना से कुंदा थाना क्षेत्र के गेन्द्रा गांव में मंगलवार को सनाटा पसरा रहा। घटना के बाद से ही ग्रामीण भयभीत हैं। डर के साए में जी रहे है। डर से ग्रामीण शाम होने से पहले ही घर मे दुबक जा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग काफी असुरक्षित हैं। इस गांव से थाना के दूरी लगभग 20 किलोमीटर दूर है। साथ ही सड़क की भी स्थिति ठीक नही हैं। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने मंगलवार को गेन्द्रा गांव पहुँच कर गांव के हालचाल लिए और लोगों को सुरक्षा के लिए हर सम्भव मदद करने की भी बात कही खेत से बरामद हुआ माओवादी पर्चा और रड कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में भाकपा माओवादी का परचा, रड और मंकी टॉपी को बरामद किया गया है। बरामद माओ...