कन्नौज, फरवरी 8 -- कन्नौज। फर्रुखाबाद-कासगंज रेलवे ट्रैक पर फर्रुखाबाद जिले के बेंडीपुरा के पास ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) टूटने की घटना ने कन्नौज रेलवे स्टेशन तक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तकनीकी खराबी के चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन कई घंटों तक प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फर्रुखाबाद में बिजली लाइन टूटने के कारण फर्रुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से कन्नौज स्टेशन पहुंची। वहीं कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस भी लगभग ढाई घंटे विलंब से आई। अचानक हुए इस व्यवधान से स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा को देखते हुए ट्रैक पर करंट फैलने की आशंका के कारण ट्रेनों को आगे बढ़ने से रोक दिया। कुछ ट्रेनों को रास्ते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.