प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद मंडल के सबसे बड़े एसआरएन अस्पताल की व्यवस्था में सुधार दिखने लगा है। इस क्रम में मंगलवार को 13 विभागों में सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू हो गई। वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ जूनियर डॉक्टर भी लगभग समय से पहुंचे। ओपीडी में डॉक्टरों की ओर से लिखी जा रहीं सभी फ्री दवाओं को लेकर एक नई समस्या हो गई है क्योंकि दवा काउंटर पर मरीजों को अभी पूरी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं, लेकिन मरीजों को संतोष इस बात का है कि जहां अधिकतर दवाएं बाहर से लेनी पड़ती थी वहीं यदि तीन-चार दवा भी सप्ताह भर के लिए मिल जा रही है तो भी राहत है। मंगलवार को दवा काउंटर पर सुबह 8:30 बजे से ही कतार लगने लगी। सोमवार से पहले दवा कांउटर दोपहर दो बजे के बाद बंद हो जाता था वहीं अब शाम पांच बजे तक मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.