हापुड़, मार्च 18 -- नगर में जगह जगह नाले आज भी खुले पड़े हैं। 8 फरवरी को तीन साल के मासूम की डूबने से मौत होने के बाद भी नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेने को तैयार नहीं हैं। नगर के लोगों ने नगर पालिका से नालों को जल्द से जल्द बंद कराने की मांग की है। मोहल्ला गढ़ी निवासी शाहिद ने बताया कि कुछ महीने पूर्व नालों को बंद करने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन ठेकेदार निर्माण कार्य को बीच में ही छोड़कर भाग गया। नगर के अधिकांश नाले खुले पड़े हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में नाले खुले हुए है। जिसमें बच्चों के गिरने का खतरा अधिक बना हुआ हैं। नगर पालिका के अधिकारियों से नालों को बंद करने की शिकायत की गई हैं, लेकिन नगर पालिका इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उसने कहा कि जल्द ही खुले नाले को बंद नहीं किया गया तो, उच्च अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.