बेगुसराय, फरवरी 3 -- गढ़हरा(बरौनी), एक संवाददाता। गायत्री प्रज्ञा पीठ गढ़हरा-बरौनी परिवार की ओर से दो दिवसीय वसंत पर्व सह गुरुदेव के आध्यात्मिक जन्मोत्सव हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को पंचकुंडीय यज्ञ के उपरांत आचार्य विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हम बदलेंगे तो युग बदलेगा। इससे परिवार, समाज और राष्ट्र समृद्ध होगा। अपने अंदर की एक बुराई को त्याग करना ही गुरुदेव के जन्मोत्सव पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि आज माता सरस्वती का आध्यात्मिक जन्म भी हुआ है। हमलोग शिक्षा लेते हैं लेकिन विद्या नहीं ले पाते हैं। इसलिए मनुष्यता नहीं आ पाती है। इसके लिए हमें पांच पाप का त्याग करना होगा। उन्होंने विद्या संस्कार व अन्य संस्कारों पर प्रकाश डाला। मौके पर सत्यनारायण साह, अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, गीता देवी, शैल देवी, रेणु देवी, मधु तिवारी, संगीत...